बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे लवली कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सभी फैंस को गुड न्यूज दे कर सभी को खुश कर दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कपल ने बताया की वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं, ऐसे में सभी इस खुशखबरी से काफी जश्न में हैं।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के घर नन्हा मेहमान आने वाला है, साथ ही कपल ने पोस्ट शेयर कर सभी को खबर दे दी है। शादी के 5 साल बाद दीपिका और रणवीर ने बेबी प्लान करने का फैसला लिया है। ये न्यूज मिलने के बाद पोस्ट पर बधाइयों की बाढ़ सी या गई है, बॉलीवुड समेत फैंस भी जमकर कमेंट करने में लगे हुए हैं। जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा ने मुबारक लिखा है वहीं आलिया भट्ट ने ढेर सारे दिल पोस्ट किया है। विक्रांत मेसी ने लिखा है की ओह माय गॉड, बहुत बहुत शुभकामनाएं आप दोनों को।