16 साल बाद बड़े प्रोजेक्ट के लिए फिर साथ आ रहे हैं प्रभास-नयनतारा? इस फिल्म में साझा करेंगे स्क्रीन

 

साउथ के सुपरस्टार प्रभास अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' और 'सालार' को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री नयनतारा भी अपनी फिल्म 'जवान' की सफलता का आनंद ले रही हैं। फिल्म 'जवान' जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली है। अब खबर आ रही है कि प्रभास और नयनतारा जल्द ही एक नई फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

लेडी सुपरस्टार प्रभास और नयनतारा 16 साल के लंबे समय के बाद फिर से एक साथ आने की संभावना है। खबरें आ रही हैं कि ये दोनों सुपरस्टार आगामी फिल्म 'कन्नप्पा; के लिए साथ में स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। खबर यह भी है कि वे फिल्म में भगवान शिव और पार्वती की भूमिका निभाएंगे, जो अभिनेता मांचू विष्णु का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि प्रभास को कन्नप्पा में अहम भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। विष्णु ने अप्रत्यक्ष रूप से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी इसकी पुष्टि की थी। अब फिल्म के बारे में एक और ट्रेंडिंग अपडेट यह है कि निर्माताओं ने कथित तौर पर फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए नयनतारा से संपर्क किया है।

खबरों की मानें तो लंबे समय से मेकर्स प्रभास के साथ जोड़ी बनाने के लिए एक अभिनेत्री पर विचार किया जा रहा है। यह भी बताया गया है कि नयनतारा अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अगर नयनतारा इस बात से सहमत होती हैं तो यह निश्चित रूप से बड़ी खबर होगी और दर्शकों के लिए खुशी की बात होगी। अभिनेत्री फिलहाल अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'जवान' की सफलता का आनंद ले रही हैं।

बता दें, प्रभास और नयनतारा ने वीवी विनायकन द्वारा निर्देशित 'योगी' नामक तेलुगु फिल्म में एक साथ काम किया था। यह फिल्म 16 साल पहले 2007 में रिलीज हुई थी। हालांकि इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Source link

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post