सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है। सलमान खान ने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। सलमान के जितने चाहने वाले हैं उनके दुश्मनों की भी कमी नहीं है। सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। हाल ही में सलमान के घर बाहर दो अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। जिसकी वजह से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान की सुरक्षा में उनके बॉडीगार्ड साए की तरह साथ चलते हैं। शेरा सलमान को एक पल भी अकेला नहीं छोड़ते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे है हर पल सलमान के साथ रहने वाले शेरा को सलमान कितनी सैलरी देते हैं।
मिस्टर जूनियर रह चुके हैं Salman Khan के बॉडीगार्ड शेरा
सलमान खान (Salman Khan) का हर फैन जानता है कि शेरा उनके बॉडीगार्ड है वो पिछले 27 सालों से सलमान को सिक्योरिटी दे रहे हैं। शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। उनका जन्म मुंबई में रहने वाले सिख परिवार में हुआ। शेरा को शुरू से ही बॉडी बिल्डिंग का शौक था। वो साल 1987 में मिस्टर मुंबई जूनियर का खिताब हासिल कर चुके हैं।
इंटरनेशनल स्टार को सिक्योरिटी दे चुके हैं शेरा
बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड शेरा की खुद की एक सिक्योरिटी एजेंसी है। जिसका नाम उन्होंने अपने बेटे टाइगर के नाम पर रखा है। शेरा कई इंटरनेशनल स्टार्स को सिक्योरिटी दे चुके हैं। जस्टिन बीबर जब भारत आए थे तो शेरा ने ही उनकी सिक्योरिटी की थी। इनके अलावा उन्होंने विल स्मिथ,जैकी चैन,माइकल जैकसन जैसी बड़ी हस्तियों की भी सुरक्षा की है। लेकिन व्यक्तिगत तौर पर शेरा सलमान खान के साथ हमेशा नजर आते हैं।
शेरा को इतनी सैलरी देते हैं Salman Khan
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेरा का सलाना पैकेज 2 करोड़ रुपए है। यानी बॉडीगार्ड शेरा को सलमान खान (Salman Khan) हर महीने 15 लाख रुपए सैलरी देते हैं। शेरा सलमान के कितने करीबी हैं इस बात का अंदाजा आप उनके एक इंटरव्यू से लगा सकते हैं। इंटरव्यू में शेरा ने कहा था, मालिक का मतलब होता है गुरु, सलमान मालिक मेरे लिए सबकुछ हैं। मैं उनके लिए अपनी जान तक कुर्बान कर सकता हूं। वो मेरे भगवान हैं। एक अन्य इंटरव्यू में शेरा ने ये भी कहा था कि, जब तक जिंदा हूं,भाई के साथ रहुंगा।