पिछले लंबे समय से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की ख़बरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं| वहीं अब सानिया ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे दोनों की तलाक की ख़बरों ने तेजी पकड़ ली है| सानिया जो सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| उन्होंने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति शोएब मलिक की सभी फोटोज हटा दी हैं| इससे एक बार फिर से शोएब और सानिया के अलग होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है|
ऐसी भी अटकलें हैं कि शोएब पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ गुपचुप तरीके से रिलेशनशिप में थे| इसी वजह से पत्नी सानिया और उनके बीच अनबन हुई| हालांकि आयशा ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि वह कभी भी किसी शादीशुदा आदमी के साथ संबंध नहीं बनाएंगी|
वहीं भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया ने कुछ दिन पहले एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था- जब कोई चीज आपके दिल के सुकून को खत्म करती है तो उसे जाने दें| सानिया के इस पोस्ट ने बहुत सारे लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा और फैन्स ने भी मान लिया कि कपल ने फाइनली अलग होने का फैसला कर लिया है|