बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। कुछ दिनों पहले ये अफवाह उड़ी थी कि अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
अनुष्का शर्मा का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। उसके बाद उन्होंने फिल्म 'जीरो' की रिलीज के बाद से एक्टिंग से ब्रेक लिया था। इसके बाद वो 2021 में मां बन गईं। तब से, अनुष्का ने किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है। वो जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' से कमबैक करने वाली हैं।
क्या दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा?
कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि विराट कोहली इमरजेंसी फ्लाइट लेकर अनुष्का से मिलने के लिए गए थे। ऐसे में अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें तेज हो गई हैं। वहीं कहल से जुड़े सूत्रों का भी कहना था कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और उनका दूसरा बेबी जल्द आने वाला है। सबसे बचने की वजह से अनुष्का मुंबई में किसी इवेंट में भी नहीं जा रही हैं और अपने पति के साथ ज्यादा ट्रैवल भी नहीं कर रही हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स का कहना था कि कपल को मुंबई की एक मेटरनिटी क्लिनिक में भी देखा गया था। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैप्चर करने की कोशिश भी की थी। इस दौरान अनुष्का और विराट ने पैपराजी से उनकी तस्वीरें पोस्ट न करने की अपील की और वादा करते हुए कहा कि वो जल्द ही अनाउंसमेंट करेंगे।