बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल बीते दिन एक्टर को नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा गया था।
फिल्म मिमी में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए उन्हें अवार्ड मिला। इसी वजह से फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड स्टार्स एक्टर बधाई दे रहे हैं। इस इवेंट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें करण जौहर पंकज त्रिपाठी और उनकी बेटी के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देख लोग अलग-अलग टिपण्णी कर रहे हैं।
कल दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बॉलीवुड की कई हस्तियों को नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा जिसमें पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) का नाम भी शामिल था। ऐसे में इवेंट के दौरान एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) पंकज त्रियपति की बेटी आशी के साथ बात करते हुए नजर आए। लोगों का मानना है की अब करण आशी को भी बॉलीवुड में लॉन्च करने का मन बना रहे हैं। साथ ही एक यूजर ने लिखा की एक और नेपो किड तैयार हो रहा है।
दरअसल इससे पहले करण जौहर बॉलीवुड के कई सेलेब्स के बच्चों को अपनी फिल्म के जरिए लॉन्च कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें कई लोगों ने नेपोटिजिम बोलकर ट्रोल भी किया है। जानकारी के लिए बता दें की कल करण जौहर की शेरशाह फिल्म के लिए बेस्ट क्रिटिक्स अवार्ड से नवाज गया।