अंकिता लोखंडे से लेकर शिल्पा सेठी तक बिग बॉस 17 में नजर आएंगे ये सेलेब्स, लीक हुई कंटेस्टेंट की सूची




 बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। ऐसे में बिग बॉस के फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो की शुरुआत 15 अक्टूबर से होगा। यह कलर्स और जिओ सिनेमा पर ऑनएयर होगा। फैंस कंटेस्टेंट के बारे में बहुत ही ज्यादा जानने के लिए बेचैन हैं। खबरों की माने तो सीजन 17 में हाई प्रोफाइल सितारों के शामिल होने की भी उम्मीद है। बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म होने के बाद फैंस बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) में सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बिग बॉस और टीटी में एल्विस यादव ने ट्राफी अपने नाम किया वहीं अभिषेक मल्हन सेकंड रनर अप रहे। ओटीटी सीजन 2 के फाइनल को 23 मिलियन लोगों ने लाइव देखा था। 15 मिनट के लिए वोटिंग लाइन खुली थी जिसमें से ढाई सौ मिलियन वोट एलविश यादव को मिले थे। वहीं इसके बाद अब फैंस 17 में सीजन का इंतजार कर रहे हैं आज हम आपको 17 वें सीजन के नाम से रूबरू करवाएंगे।

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा

 

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा टेलीविजन इंडस्ट्री के जानी मन चेहरे हैं और इनकी जोड़ी बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) में धमाल मचाने के लिए आ रही है। डेढ़ साल पहले इन दोनों ने शादी की थी। और यह दोनों कोस्टार एक दूसरे के साथ स्क्रीन भी शेयर करते हैं। 2023 में ऐश्वर्या ने शो से हटाने और खतरों के खिलाड़ी में भाग लिया था। अब वह बिग बॉस 17 में नजर आने वाली हैं। गम है किसी के प्यार में काम करने के बाद उन्होंने काफी पापुलैरिटी हासिल की और यह उनका टेलीविजन का दूसरा शो होगा।

 अंकिता लोखंडे विक्की जैन

अंकिता लोखंडे अपने हस्बैंड विक्की जैन के साथ बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) के सीजन में नजर आएंगी। उन्होंने 2021 में विक्की से शादी की थी। उन्होंने ज़ी टीवी के मशहूर सीरियल पवित्र रिश्ता में अर्चना का किरदार निभाया था। लोगों ने अर्चना के नाम से ही ज्यादातर जानते हैं।

 ईशा मालवी और अभिषेक कुमार

ईशा मालवी और अभिषेक ने उड़ारियां शो में साथ में काम किया था और अब यह बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17)में नजर आएंगे।

अरमान मलिक और पायल मलिक

मशहूर यूट्यूबj अरमान मलिक और पायल मलिक बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) के सीजन में नजर आने वाले हैं।

सनाया ईरानी और मोहित सहगल

सनाया ईरानी और मोहित सहगल मशहूर टीवी के शो मिले जब हम तुम के गुंजन और सम्राट के रूप में याद किए जाते हैं और यह बिग बॉस 17 में नजर आ सकते हैं स्क्रीन पर फैंस ने देखने के लिए काफी बेचैन है।
वहीं जय सोनी और कंवर ढिल्लो भी बिग बॉस 17 में नजर आ सकते हैं।





Post a Comment (0)
Previous Post Next Post