सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और क्रिकेटर शुभमन गिल को लेकर डेटिंग की अफवाहें अक्सर सुनाई देती हैं| सारा कई बार मैच देखने गयी हैं और शुभमन को चीयर करती नजर आयीं हैं| हालांकि सारा और शुभमन ने आज तक इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया है| डेटिंग की अफवाहों के बीच सारा शुभमन गिल की बहन के साथ स्पॉट हुईं हैं जिसका वीडियो वायरल हो रहा है|
हाल ही में सारा को शुभमन गिल की बहन शहनील गिल के साथ स्पॉट किया गया| सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हैं|

सारा और शहनील की ये आउटिंग चर्चा में बनी हैं| दोनों को सेम कार में देखा गया| इस दौरान दोनों बातें करती भी नजर आईं|

सारा ने ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया था| सारा इस आउटफिट में गॉर्जियस लग रही थीं| उन्होंने इस लुक को नो मेकअप लुक से कंप्लीट किया|
वहीं शुभमन की बहन ने ग्रे कलर का वनपीस कैरी किया था| उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा| साथ ही मैचिंग मास्क भी लगाया हुआ था|

सारा और शुभमन गिल के अफेयर की खबरें लंबे समय से बनी हैं| पहले खबरें थीं कि शुभमन सैफ अली खान की बेटी सारा को डेट कर रहे हैं|

फिर कॉफी विद करण में सारा अली खान ने खुद इस बात का खुलासा किया कि वो शुभमन को डेट नहीं कर रही हैं| साथ ही ये हिंट दी कि वो सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं| सारा ने कहा था- सारा का सारा दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ा है|