फिल्म 12वीं फेल फिर सुर्खियों में है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म थिएटरों में दर्शकों को चौंकाने के बाद OTT पर दर्शकों को मुरीद बना रही है। विक्रांत मैसी की जबरदस्त एक्टिंग से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की। इतना ही नहीं इसे ऑस्कर 2024 के लिए भेजा गया। अब फिल्म IMDb की शीर्ष 250 भारतीय फिल्मों की लिस्ट में पहले स्थान पर है।
फिल्म को IMDb पर 9.2 रेटिंग
हाल में IMDb ने भारतीय फिल्मों की नई रैंकिंग जारी की है। इसमें '
12वीं फेल' पहले नंबर पर है। इसे 9.2 रेटिंग दी गई है। 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' जो पिछले साल तक IMDb पर भारतीय फिल्मों की सूची में पहले नंबर पर थी, वह दूसरे स्थान पर आ गई है। कमल हासन की फिल्म नायकन तीसरे स्थान पर आ गई।टॉप-10 फिल्मों में एक भी हिंदी मूवी नहीं
IMDb की 250 फिल्मों की लिस्ट में कुछ ही हिंदी फिल्में जगह बना सकी हैं। इनमें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'दृश्यम', 'विक्की डोनर', 'दंगल', 'द लंच बॉक्स', 'गंगाजल', 'एयरलिफ्ट', 'हिंदी मीडियम', 'पैडमैन', 'गली बॉय' और 'बधाई हो' शामिल हैं। लिस्ट में साउथ की फिल्मों का बोलबाला है। टॉप- 10 फिल्मों में इकलौती फिल्म 12वीं फेल है। टॉप-20 फिल्मों में आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स है।'12वीं फेल' की कहानी क्या?
'12वीं फेल' की कहानी चंबल में रहने वाले मनोज की है। वह बेहद गरीब परिवार से है। उसके पिता की नौकरी चली जाती है, क्योंकि पिता ईमानदार हैं। घर में खाने के लाले हैं। मनोज 12वीं में फेल हो जाता है, लेकिन वह IPS बनना चाहता है। उसका यह सफर रुलाने के साथ प्रेरित करता है। 29 दिसंबर को फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर आई थी।