आखिर क्यों टूट गया सूर्या कुमार यादव का दिल ,टूटी होती इमोजी शेयर करते हुए सोशल मिडिया पर डाली ये पोस्ट जिसने मचाई सनसनी


 मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के लिए सबको चौंकाते हुए हार्दिक पांड्या को टीम की कप्तानी सौंप दी। आईपीएल के सबसे सफल टीमों में शामिल मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपने का फैसला लिया।

हार्दिक पांड्या ने बीते दो सीजन गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे। जहां उन्होंने टीम को अपनी अगुआई में दो बार लीग फाइनल में पहुंची और फ्रेंचाइजी को पहले सीजन में खिताब दिलाया था।

बीते महीने में ही मुंबई ने गुजरात से हार्दिक को ट्रेड किया था

बीते महीने में ही मुंबई ने गुजरात से हार्दिक को ट्रेड किया था। तभी से माना जा रहा था कि फ्रेंचाइजी हार्दिक को टीम में कमान सौंपेगी। कयास लगाए जा रहे थे की हार्दिक पांड्या की आने के बाद जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार जो रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस की कमान संभालने की प्रबल दावेदार थे। उनकी कप्तानी के रास्ते बंद हो गए थे। सूर्यकुमार यादव लम्बे अरसे से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। सूर्य अभी दक्षिण अफ्रीका की दौरे पर है। जहां उनकी टीम ने उनकी अगवाई में अफ्रीका टीम के खिलाफ टीम T20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में एक-एक की बराबरी की है।


वही सूर्यकुमार यादव ने हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने की कुछ ही घंटो बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट डाला है जिससे सनसनी मच गई है। सूर्यकुमार यादव ने टूटे हुए दिल की इमोजी भेजी। अपने अलग-अलग समस्या सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। हालांकि यह साफ नहीं है कि इस विस्फोटक बल्लेबाज का दिल क्यों टूट गया। मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर बात कुछ और है इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।

 मुंबई इंडियंस द्वारा रोहित शर्मा कप्तानी से हटाने का फैसला फैंस को रास नहीं आ रहा और लगातार सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट आ रहे हैं जिसमे मुंबई इंडियंस की जर्सी को जला रहे हैं। इसके अलावा फैंस सोशल मीडिया पर भी अपनी गुस्सा जाहिर कर रहे है। हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने के बाद से ही फैन्स मुंबई इंडिया के सोशल अकाउंट को को अनफॉलो कर रहे है।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post