बीते काफी समय से खबरें आ रही थीं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। लेकिन अनुष्का और विराट ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। हालांकि इन खबरों इन खबरों को महज अफवाह करार दिया जा रहा था।
लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह प्रेग्नेंसी को लेकर बात करती हुई नजर आ रही हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। एक्ट्रेस को उनके फैंस बधाई भी देने लगे हैं। अब मामला क्या है, हम आपको बताते हैं।
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा
दरअसल अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट का ऐड शेयर किया है। जिसे देखने के बाद से ही नेटिज़न्स इस वीडियो कमेंट करते अनुष्का और विराट को बधाई देने लगे हैं। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि क्या अनुष्का इशारों-इशारों में अपनी प्रेग्नेंसी की ओर हिंट दे रही हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'हम आपका इशारा समझ रहे हैं।' एक यूजर ने लिखा कि 'इसका मतलब आप दूसरी बार प्रेग्नेंट हो।' 'इसलिए वह अपने पेट को छुपाने के लिए एक महीने तक मोटे कपड़े पहन रही थीं।' एक यूजर ने लिखा कि छोटा विराट आने वाला है। एक यूजर ने कहा, 'अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं, कन्फर्म।' एक यूजर ने लिखा कि 'ओएमजी वामी बहुत जल्द बड़ी बहन बनने वाली है… मुझे यकीन नहीं हो रहा…।'
कहा से शुरू हुई प्रेग्नेंसी की खबरें
दरअसल बीते दिनों हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एक्ट्रेस को मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था। वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने पति विराट कोहली के साथ पोज देती नजर आई थीं। वहीं तस्वीर में वह अपना बेबी बंब छूते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि, बाद में पता चला कि ये फोटो एडिटेड है और दीवाली के समय क्लिक की गई है। बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में शादी की थी और साल 2021 में उन्होंने अपने पहले बच्चे वामिका का स्वागत किया।