टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 के घर में इस समय एंटरटेनमेंट का टेंपरेचर बहुत हाई है। शो TRP लिस्ट में भी इस शो अच्छी खासी उछाल देखने को मिल रही है। पिछले दिनों शो मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड आयशा खान की एंट्री हुई है।उनके आने के बार शो में बहुत कुछ नया देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी आयशा को लेकर बहुत प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। शो में आयशा की बहुत संस्कारी अवतार में देखा जा रहा है। मगर इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के पश्चात् लोगों के होश उड़े हुए हैं। इस वीडियो में आयशा काफी बोल्ड अवतार में दिखाई दे रही हैं।
आयशा खान के इस अवतार को सोशल मीडिया पर एक ओर जहां कुछ लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कई उन्हें ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मुस्लिम के नाम पर धब्बा है।' एक ने लिखा, 'इससे अच्छी तो खानजादी है।' इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।