बिग बॉस का यह सीजन दिन पर दिन काफी इंट्रेस्टिंग होते जा रहा है। वहीं घर वालो को उनका पहला कैप्टन भी मिल गया है। मुनव्वर फारुकी कैप्टन बनने के बाद काफी सुर्खियों में आ गए है। मुनव्वर का गेम शो के शुरुआत से ही काफी अच्छा देखा जा रहा है। घर में मुनव्वर के सभी के साथ अच्छे रिश्ते भी बनते नजर आ रहे है। घर में मुनव्वर का नाम तो मन्नारा चोपड़ा के साथ भी जोड़ा जा रहा था। लेकिन मुनव्वर ने मन्नारा को एक अच्छा दोस्त ही बताया हैं। लेकिन मन्नारा का मुनव्वर के प्रति कंसर्न देख कर इनका रिश्ता दोस्त से ज्यादा लगत है।
मुनव्वर फारूकी का होगा पर्दाफाश घर में एंट्री लेगी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा
मुनव्वर का नाम तो हर जगह चर्चा में हैं।वहीं अब शो में एक और ट्विस्ट आने वाला है। जिससे कारण मुनव्वर का गेम खराब हो सकता हैं। और उनकी राह में और भी मुश्किलें आ सकती हैं। ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन में अब तक तीन कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है, जिनमें से एक एलिमिनेट भी हो चुका है। अब समर्थ जुरेल और के-पॉप सिंगर ओरी के बाद शो में मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा जल्द ही शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकती हैं।
आयशा ने लगाया था मुनव्वर यह बड़ा आरोप
कुछ दिन पहले आयशा ने मुनव्वर पर एक ही समय में दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद आएसा और मुनव्वर सोशल मीडिया पर छा गए थे। वहीं आयशा ने दावा किया था कि एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम करने के दौरान उन्हें मुनव्वर से प्यार हो गया। उन्होंने कहा कि उस वक्त मुनव्वर ने उनसे झूठ बोला था कि उनका ब्रेकअप हो गया है।
लेकिन जब उन्होंने शो में एंट्री लेने से पहले मुनव्वर और उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड की तस्वीर देखी तब उनके होश उड़ गए।और उन्हें पता चला की मुनव्वर ने उनसे झूट बोला था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही है की वह ‘वीकेंड के वार’ में सलमान खान के साथ सरप्राइज एंट्री कर सकती हैं।अब दर्शको को इस वीकेंड के वार का इंतजार है, की अगर वो एंट्री लेती है तो उनके कारण मुनव्वर के गेम में कैसा असर पड़ता है।