बॉलीवुड की ससबसे मशहूर फैमिली बच्चन परिवार के बारे में छोटी से लेकर बड़ी खबर यूजर्स और फैंस को काफी पसंद आती है। उनकी फैमिली से बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी आए दिन एक साथ स्पॉट की जाती हैं। दोनों को एक साथ देखना फैंस भी काफी पसंद करते हैं। अगर आप भी इस मां-बेटी की जोड़ी को पसंद करते हैं तो हम आपके लिए एक मज़ेदार खबर लाए हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या का एक स्कूल डांस परफॉर्मेंस वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी एक्टिंग भी काफी धमाकेदारहै। चलिए अब एक नज़र एक्ट्रेस की बेटी आराध्या की परफॉर्मेंस पर भी डालते हैं।
आराध्या का डांस परफॉर्मेंस
आराध्या राय बच्चन का एक स्कूल परफॉर्मेंस वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में आग की तरह फ़ैल रहा है। जिसमें ऐश्वर्या राय की बेटी अपने स्कूल के और बच्चों के साथ एक इंग्लिश सॉन्ग पर डांस करती नज़र आ रही हैं। यहीं आपको बताते चलें कि, आराध्या की इस परफॉर्मेंस में 20 से 30 बच्चें नज़र आ रहें हैं। लेकिन आराध्या उन सब में सबसे अलग और लीड के तौर पर परफॉर्मेंस करती दिख रही हैं। जिससे यह साफ पता चल रहा है कि एक्ट्रेस की बेटी स्कूल में भी काफी मशहूर हैं।Aaradhya Bachchan's annual day performance pic.twitter.com/DnBRS0Y57v
— Harsh Tyagii (@tyagiih5) December 16, 2023
डायलॉग डिलीवरी भी है कमाल
अगर बात की जाए आराध्या की एक्टिंग की तो, आपको यह पढ़कर काफी हैरानी होगी कि, आराध्या इतनी काम उम्र में भी काफी अच्छी एक्टिंग करती हैं। जिसका पता हमें उनकी दूसरी वीडियो से लगा। आराध्या बचन की डांस परफॉर्मेंस के साथ-साथ उनकी एक एक्टिंग की वीडियो भी तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसमें आराध्या शानदार तरीके से डायलॉग्स डिलीवरी करती दिख रही हैं इससे इस बात का भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वह फ्यूचर में एक शानदार एक्ट्रेस भी बन सकती हैं।