वर्ल्ड कप 2023 के फिनाले में ऑस्ट्रेलिया से इंडिया के मैच में जहां भारतवासियों की धड़कनें बढ़ी हुई थीं, वहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी भारत के वर्ल्ड कप 2023 हारने की दुआ मांग रही थीं। जब टीम ऑसट्रेलिया जीत गई, तो सहर ने ट्वीट कर इंडिया की हार का मजाक उड़ाया। हालांकि, वह ऐसा ट्वीट कर लोगों के निशाने पर आ गईं हैं। यूजर्स कमेंट कर पाकिस्तानी एक्ट्रेस की खूब फटकार लगा रहे हैं।
दरअसल, टीम इंडिया की हार के बाद सहर शिनवारी ने टीवी टूटने का एक फोटो शेयर कर लिखा- आज पड़ोस में टीवी फूट रहे हैं। इसके साथ सहर ने लाफिंग इमोजी भी बनाई। इसके अलावा कई अन्य ट्वीट्स में भी सहर ने टीम इंडिया की हार के मजे लेते हुए ऑस्ट्रेलिया को डिजर्विंग विनर बनाया।
वहीं, इंडिया में टीवी टूटने का झूठा दावा करने पर लोगों ने सहर की खूब क्लास लगाई। एक यूजर ने लिखा- हम इंडियन लोग सिविलाइज्ड हैं। हमें पाकिस्तानी फैंस से कंपेयर मत करो। हम हार को विनम्रता के साथ स्वीकारते हैं।