ब्लैक ड्रेस में पोज देती नजर आईं सारा अली खान, किलर लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल


 बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई| अब तो एक्ट्रेस हर किसी के दिल में राज करती हैं| सारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने किलर लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इस समय तेजी से वायरल हो रही हैं|

सारा अली खान ने आज अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर किया है| इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत शॉर्ट ब्लैक वन शोल्डर ड्रेस पहने हुए बला की खूबसूरत लग रही हैं| इसके साथ उन्होंने ब्लैक हाई हील्स पहनी है| सारा ने अपने लुक को सटल बेस, न्यूड ग्लॉसी लिप्स और स्मोकी आई मेकअप के साथ पूरा किया है|  इसके साथ उन्होंने मैसी हाई बन बनाया हुआ है|

सारा हमेशा की तरह इस लुक में भी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं| एक्ट्रेस ने यह किलर फोटोशूट वैनिटी वैन में कराया है| उन्होंने वैन में ही एक से एक स्टनिंग पोज देकर सभी फैंस को अपना दीवाना बना दिया| फैंस की नजर अब उनकी तस्वीरों पर ही टिक गई है| कुछ ही देर में सारा की फोटोज पर एक लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं| सभी लोग इस पोस्ट पर अपने आप को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं|


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post