कंधे पर हाथ गाल पर Kiss जब माही से मिले एक्टर रणवीर सिंह, फोटो वायरल

 

क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले वनडे विश्व कप 2023 का आज से आगाज हो गया है। 5 अक्टूबर को पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं विश्व कप की शुरुआत के बीच बॅालीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र धोनी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में रणवीर सिंह धोनी को किस करते हुए नजर आ रहे है। फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक्टर ने खुद साझा की है। जिसमें रणवीर सिंह ने अपने आप को माही का बहुत बड़ा फैन बताया है।









वहीं रणवीर सिंह ने इंस्टा पर माही के सेल्फी लेते हुए 2 तस्वीर शेयर की है। जिसमें पहली फोटो में वो धोनी के कंधे पर हाथ रखा हुआ है वहीं दूसरी फोटो पर रणवीर माही को किस करते हुए दिख रहे है। इसके साथ ही एक्टर ने माही के लिए खास बात भी लिखा है। रणवीर सिंह ने एमएस धोनी को टैग करते हुए लिखा, मेरा माही। अभिनेता ब्लैक कलर की टीशर्ट और एमएस धोनी ब्लू शर्ट में दिखाई दे रहे है। बता दें कि हाल में धोनी फोटो वायरल हुई थी। जिसमें वो अपने पुराने हेयरस्टाइल के साथ दिखा दिए थे।