एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने पिछले महीने 24 सितंबर को उदयपुर में शादी की है। दोनों अपनी इस नई जर्नी को एन्जॉय कर रहे हैं। शादी के बाद से ही लगातार परिणीति चोपड़ा अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
बीते दिनों एक्ट्रेस ने मालदीव में पूल के अंदर बैठे समुंद्र का नजारा लेते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। ये तस्वीर परिणीति चोपड़ा की शादी के बाद की सबसे बोल्ड तस्वीर थी। जिसमें वो ब्लैक कलर का क्राप टाॅप पहने काफी हॉट नजर आ रही थीं। वहीं इस तस्वीर से सोशल मीडिया पर बवाल मचाने के बाद अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने मालदीव से अपनी एक और लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर फैंस के होश उड़ा दिए है। इस तस्वीर में परिणीति चोपड़ा अपने टोन्ड लेग्स को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के अलावा परिणीति ने रिजॉर्ट की भी फोटो दिखाई है, जहां वो ठहरी हुई है। जो कि रात के अंधेरे में लाइट से सजा हुआ काफी सुदंर दिख रहा है। बता दें कि परिणीति चोपड़ा अपनी ननद के साथ मालदीव गई हुई है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट पर दी थी। भले ही उनके पति उनके साथ ना आए हो लेकिन वो अपनी ननद के साथ इस वेकेशन का पूरा लुफ्त उठा रही हैं।
परिणीति चोपड़ा ने दिखाई मालदीव की झलक
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने 'द लीला पैलेस' में की थी शादी
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। सोशल मीडिया पर इस भव्य शादी की कई फोटोज और वीडियो देखने को मिली। इसके बाद खुद एक्ट्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया पर शादी की कई फोटोज शेयर की। इस शाही शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक के कई लोग शामिल हुए थे।