उर्फी जावेद ने अपने अनोखे लुक से बटोरी सुर्खियां यूजर्स ने किये मज़ेदार कमेंट्स


 टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने नए स्टाइल के कपड़ों की वजह से चर्चा में रहती हैं| अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर कई बार तो उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है लेकिन एक्ट्रेस को उससे फर्क नहीं पड़ता| कभी कभी तो वो खुद ही ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दे देती हैं| इस बार एक्ट्रेस काफी अलग अंदाज में सबके सामने आईं हैं, जिसे देख आप भी चौंक जाएंगे|



उर्फी जावेद का नया अवतार 

एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं| उर्फी अक्सर फैन्स के साथ अपने अजीबोगरीब लुक्स को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं| कुछ यूजर्स उनके लुक्स को पसंद करते हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल करते हैं| लेकिन उर्फी को ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है| हाल ही में उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अतरंगी लुक में वीडियो शेयर किया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है वीडियो पर यूजर्स भी अपनी प्रतिकिया दे रहे हैं

यूजर्स ने दिया रिएक्शन 



उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अतरंगी लुक में वीडियो शेयर किया है| वीडियो खूब वायरल हों रहा है| यूजर्स वीडियो पर अपने अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं| एक ने लिखा उर्फी का जवाब नहीं| दूसरे यूजर ने लिखा – रावण के गॉगल्स क्यों चुराए उर्फी जी| तीसरे ने लिखा- ध्यान से कही इसको रावन समझ कर ना जला दिया जाये| तो कुछ यूजर्स को उर्फी का ये अतरंगी अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है| वो उन्हें फैशन सेंस और क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं|


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post