
मार्करम ने 49 गेंद में शतक जड़ दिया और विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने आयरलैंड के केविन ओ'ब्रायन का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। केविन ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2011 के विश्व कप के दौरान बेंगलुरू में 50 गेंद में आतिशी शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। ऐसे में मार्करम ने केविन ओ'ब्रायन की उस पारी की चमक एक गेंद के अंतर से फीकी कर दी है।
106 रन बनाकर हुए आउट विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने के बाद एडेन मार्करम 48वें ओवर की पहली गेंद पर कवर के ऊपर से छक्का जड़ने की कोशिश में मधुशंका की गेंद पर कसुन रंजीथा के हाथों लपके गए। उन्होंने 54 गेंद में 106 रन बनाए। जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। मार्करम ने 196.29 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
पहली बार एक पारी में बने तीन शतक
विश्व कप के इतिहास में एक पारी में पहली बार तीन बल्लेबाज शतक जड़ने में सफल हुए हैं। क्विंटन डिकॉक(100 रन 84 गेंद), रासी वान डर डुसें( 108 रन 100 गेंद) और एडेन मार्करम(106 रन 54 गेंद ) ने मिलकर साझा इतिहास रचा है। इन तीनों की शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया टीम रिकॉर्ड भी स्थापित कर दिया।