इंटरनेट पर वायरल हुआ सुनील ग्रोवर का नया वीडियो, इस अवतार में आए नजर

 

जाने माने मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपनी जिंदगी का हर मोमेंट एंजॉय करते हैं। हाल ही में उन्होंने नया वीडियो साझा किया है। इसमें कॉमेडियन समंदर किनारे शांत माहौल में सुकून के पल गुजार रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा- रगों में दौड़ते फिरने के हम नहीं क़ायल। वीडियो में सुनील समंदर किनारे घूम रहे हैं। वहां झूला झूल रहे हैं। चारों ओर कोई दिखाई नहीं दे रहा है।


स्वयं के साथ सुनील समय गुजरा रहे हैं। मी टाइम को एंजॉय करते सुनील का ये वीडियो प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। कभी सब्जी बेचते तो कभी बर्तन धोते दिखाई देने वाले सुनील अपने हर वीडियो से प्रशंसकों का मनोरंजन करते हैं। सुनील ग्रोवर के वीडियो पर प्रशंसकों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। लोगों ने उन्हें कपिल शर्मा शो में वापसी करने को कहा है।

वही इससे पहले सुनील ने बर्तन धोने वाला वीडियो साझा किया था। इसलिए एक शख्स ने लिखा- लगता है बर्तन धोने से छुट्टी मिल गई है। वही बात यदि सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की करें तो सुनील को फिल्म जवान में देखा गया था। शाहरुख की फिल्म ने 1000 करोड़ के पार कमाई कर ली है। सुनील ग्रोवर आए दिन सोशल मीडिया पर अपने अनोखे वीडियो शेयर करते रहते है जिन्हे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते।

Source link


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post