प्रियंका चोपड़ा आज एक जाना माना नाम है। प्रियंका आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी है। प्रियंका इस मुकाम पर अपने मेहनत के दम पर पहुंच पाई हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। कुछ समय पहले ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने अतीत के कुछ भयानक एक्सपीरियंस के बारे में बात की। इस घटना ने प्रियंका को अपनी एक फिल्म छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
एक डायरेक्टर की वजह से प्रियंका को छोड़नी पड़ी थी फिल्म
एक लेटेस्ट इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपना एक एक्सपीरियंस शेयर किया। इस इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि बॉलीवुड में उन्हें एक इंटिमेट सीन परफॉर्म करते समय डायरेक्टर ने भद्दी डिमांड रखी थी। जिस वजह से उन्हें बीच में ही वह फिल्म छोड़नी पड़ी थी। प्रियंका ने बताया कि, यह घटना साल 2002-03 की है। एक फिल्म में उन्हें अंडरकवर का रोल करना था। उस समय वह इंडस्ट्री में नहीं थी और उस डायरेक्टर के साथ काम कर रही थी। वह पहले उनसे कभी नहीं मिली थी।
डायरेक्ट ने रखी ऐसी डिमांड
प्रियंका ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि, वह एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका में थी। और फिल्म के एक सीन में उन्हें एक लड़के को रिझाना था। उसके बाद एक्ट्रेस ने तंज कसते हुए अंदाज में कहा कि, शायद अंडरकवर एजेंट की भूमिका में लड़कियां यही करती होंगी। उन्होंने आगे बताया कि फिल्म के एक सीन के लिए उन्हें लड़के को सिड्यूस करने के लिए बदन के एक-एक कपड़े को उतारने के लिए कहा गया। वह इस सीन में कपड़े में ही रहना चाहती थी। मगर डायरेक्टर ने कहा कि, “नहीं मुझे उनका अंडरवियर देखना है, वरना कोई क्यों इस मोवी को देखने आएगा”।
प्रियंका ने छोड़ी फिल्म
एक्ट्रेस ने इस मूवी में अंडरकवर एजेंट का रोल निभाया था। मगर प्रियंका ने सीधे-सीधे किसी मूवी का डायरेक्टर का नाम नहीं लिया। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने यह सारी बातें स्टाइलिस्ट के सामने कहीं। प्रियंका ने कहा यह बिल्कुल गैर मानवीय पल थे। उन्हें यह महसूस हो रहा था कि उनकी कला अहम नहीं थी। उनका कंट्रीब्यूशन अहम नहीं था। आगे प्रियंका ने बताया कि 2 दिन शूटिंग करने के बाद प्रियंका ने अपने जेब से पैसे भर कर इस प्रोजेक्ट को अलविदा कह दिया। क्योंकि वह उस डायरेक्टर का चेहरा रोज-रोज नहीं देखना चाहती थी।