Shaheen Afridi Wedding: पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की बेटी अंशा अफरीदी (Shahid Afridi Daughter Ansha Afridi) के साथ शादी कर ली है। शाहीन अफरीदी ने अंशा को कबूल कर लिया है। निकाह पढ़ने के बाद इस खूबसूरत जोड़े की तस्वीर (Shaheen Afridi Wedding Photo) सामने आई है। जिसमें शाहीन और अंशा बेहद खूबसूरत नजर आ रहा हैं।
शाहीन शाह अफरीदी ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी, जबकि अंशा अफरीदी ने भी उसी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था। उन्होंने डायमंड ज्वैलरी के साथ लुक को पूरा किया।

3 फरवरी को कराची में शाहीन की शादी अंशा अफरीदी (Ansha Afridi) के साथ हुई। बाबर आजम समेत कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने शादी में शिरकत की, तो अन्य खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी। इस शादी में शादाब खान, बाबर आजम, सरफराज खान और फखर जमान समेत कई दिग्गज और पूर्व क्रिकेटर नजर आए।
अंशा के पिता शाहिद अफरीदी बेटी की शादी में सभी मेहमानों का स्वागत करते दिखे, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। टाइम्स ऑफ़ कराची ने उस वीडियो को शेयर किया है।
Shaheen Afridi का करियर
खबर लिखे जाने तक शाहीन ने पाक के लिए 25 टेस्ट, 32 वनडे और 47 टी20 मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने क्रमश 99, 62 और 68 विकेट चटकाए हैं।
Shaheen Afridi Wife: उम्र में शाहीन से बड़ी है अंशा
शाहीन अफरीदी की पत्नी का नाम: अंशा अफरीदी (Ansha Afridi)
शाहीन अफरीदी कितने साल के हैं: 22
अंशा अफरीदी कितने साल की है: 23
शाहीन अफरीदी की शादी कब हुई: 3 फरवरी 2023