300 करोड़ बजट, 1 लाख की शर्ट और एक हजार डांसर, शाहरुख के करियर की सबसे महंगी फिल्म है 'जवान'

 

बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) को लेकर काफी क्रेज है। ‘गदर 2’ और ‘OMG 2’ के बाद सबकी निगाहें ‘जवान’ पर ही टिकी हुई है। इसे 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसका ट्रेलर वीडियो पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसमें जबरदस्त एक्शन और लुक देखने के लिए मिला। फिल्म में किंग खान के अलावा नयनातारा, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति भी हैं। इसे ‘पठान’ भी महंगी फिल्म बताया जा रहा है। चलिए जानते हैं कैसे…?


शाहरुख खान दशकों से दर्शकों के दिल पर राज कर रहे हैं। साल 2023 की शुरुआत में ही एक्टर ने 'पठान' से ही बवाल मचा दिया था। इस फिल्म का निर्माण 250 करोड़ रुपए में किया गया था और इसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ के करीब कलेक्शन किया था। इसकी हिट के बाद लोगों को किंग खान और एटली कुमार की फिल्म 'जवान' का इंतजार है। इसे उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि इसका 300 करोड़ का बजट है।


एक लाख की शर्ट और 1000 डांसर भी हैं

हाल ही में फिल्म 'जवान' का गाना 'चलेया' और 'जिंदा बंदा' रिलीज किया गया। अभी फिल्म के दो गाने रिलीज किए गए हैं। इसे लेकर बताया जा रहा है कि 'जिंदा बंदा' को शूट करने के लिए 1000 डांसर्स को कास्ट किया गया है। साथ ही इसके दूसरे गाने 'चलेया' में एक्टर ने एक लाख की कीमत वाली शर्ट पहनी थी। ऐसे में अब ये सब जानकारी सामने आने के बाद फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट एक बार फिर से बढ़ गई है। 300 करोड़ के बजट की बात सामने आने के बाद इसे उनके करियर की सबसे बड़ी मूवी बताया जा रहा है। इससे पहले 'पठान' को 250 करोड़ में बनाया गया था। 'जवान' से मेकर्स और स्टार्स को काफी उम्मीदे हैं कि ये बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर सकती है। अब ये देखना बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है कि ये बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है?

मल्टीस्टारर फिल्म है 'जवान'


आपको बता दें कि शाहरु खान की 'जवान' मल्टीस्टारर है। इसके जरिए साउथ और बॉलीवुड स्टार्स का समागम देखने के लिए मिलने वाला है। इसमें साउथ स्टार्स नयनतारा, विजय सेतुपति हैं। इसे साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें दीपिका पादुकोण और सान्या मल्होत्रा भी हैं। आप सभी को फिल्म में एक्शन मोड में देखेंगे। इसे 7 सितंबर को सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post